इस तरह बनाती है वीडियो
चीन की इस इंफ्लुएंसर्स का नाम झेंग जियांग (Zheng Xiang Xiang) है। इसके टिकटॉक पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। झेंग जियांग हर चीज का रिव्यू सिर्फ 3 सेकेंड में कर देती है। एक झलक में ही झेंग प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दे देती है। झेंग अपने अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम करती है। सोशल मीडिया पर झेंग जियांग के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि झेंग जियांग के साथी उन्हें एक-एक करके बॉक्स देते रहते हैं। इन बॉक्स में कपड़े होते हैं। झेंगे बॉक्स को खोलकर प्रोडक्ट को उठाती हैं और कैमरे के सामने दिखाते हुए उसके बारे में बताती हैं। यह सब वह सिर्फ 3 सेकेंड में करती हैं। इसके बाद दूसरा प्रोडक्ट सामने आ जाता है।
करोड़ों में कमाई
झेंग जियांग की कमाई करोड़ों रुपयों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेंग जियांग एक हफ्ते में ही करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं। झेंग का यह अनोखा तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं झेंग जिन कपड़ों का रीव्यू कर रही हैं, उनकी बिक्री भी बढ़ जाती है। लोगों को उनके वीडियो का इंतजार रहता है।











