तूफानी रफ्तार से भाग रहा ये चवन्नी शेयर, आज आया 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल, निवेशक हुए मालामाल

तूफानी रफ्तार से भाग रहा ये चवन्नी शेयर, आज आया 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल, निवेशक हुए मालामाल
नई दिल्ली: शेयर बाजार में अगर सही स्टॉक में निवेश कर दिया जाए तो बंपर रिटर्न मिलना तय है। आज हम आपको एक ऐसे ही चवन्नी शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। यह ओसवाल एग्रो मिल्स लिमिटेड का शेयर है। आज भी इस शेयर में बंपर तेजी देखी जा रही है। सुबह से इसमें 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। बता दें कि
ओसवाल एग्रो मिल्स लिमिटेड रियल एस्टेट, व्यापार, विकास, कमोडिटी ट्रेडिंग आदि विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, कंपनी मुख्य रूप से वस्तुओं के व्यापार में लगी हुई थी। व्यापारिक गतिविधियों के अलावा, कंपनी ने अंतर-कॉर्पोरेट जमा पर ब्याज, म्यूचुअल फंड में व्यापार से भी इनकम हासिल की है।

FY23 में कंपनी ने अपने वार्षिक समेकित परिणामों की घोषणा की थी, जिसमें कंपनी की बिक्री FY22 की तुलना में 154% बढ़ी है। यह 28 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, कंपनी ने 9 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस दर्ज किया है। यह FY22 के समान था। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था जो कि वित्त वर्ष 2022 की तुलना में 26% की ज्यादा था।

इसके अलावा, कंपनी पिछले 3 वर्षों में अपनी बिक्री 24% (CAGR) बढ़ाने में सफल रही है और इसी अवधि में शुद्ध लाभ में 10% (CAGR) की गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में 300 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। यह पिछले 5 वर्षों में 360% का शानदार रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी का ROCE 1.97% और ROE 2.91% है।

सोमवार को, कंपनी के शेयरों में 13% से ज्यादा का उछाल आया है। यह 38 रुपये के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गया है। इसके अलावा, शेयर की मात्रा में 1.86 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement