परीक्षा केंद्रों पर ये सुविधा हुई अनिवार्य, जिन केंद्रों पर नहीं होगी सुविधा तो वहां नहीं होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर ये सुविधा हुई अनिवार्य, जिन केंद्रों पर नहीं होगी सुविधा तो वहां नहीं होगी परीक्षा
मप्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2024 से शुरू होंगी, इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है, इस बीच एमपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के विषय में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि जिन परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे वहां परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जायेंगी।

माशिमं ने जिलों को भेजी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट 
माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा सुझाये गए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट उन्हें भेज दी है, बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि अभी से परीक्षा केंद्र बनाये जाने विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया जाये वहां सीसीटीवी कैनरा आवश्यक रूप से होना चाहिए , यदि कैमरा नहीं है तो लगवाया जाये और यदि ख़राब है तो उसे ठीक कराया जाये।

सीसीटीवी कैमरों को लेकर बोर्ड ने दिए आवश्यक निर्देश 
बोर्ड ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या उनके एंगल का निरीकक्षण किया जा रहा है।
Advertisement