कर्जमुक्त हुई यह कंपनी, अब रॉकेट बनेगा शेयर, तीन साल में दिया है 353% रिटर्न

कर्जमुक्त हुई यह कंपनी, अब रॉकेट बनेगा शेयर, तीन साल में दिया है 353% रिटर्न
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सीमलेस लिमिटेड (Maharashtra Seamless Ltd) की स्थापना 1988 में हुई थी। यह कंपनी डीपी जिंदल ग्रुप (DP Jindal Group) का हिस्सा है और इसे सीमलेस तथा ईआरडब्ल्यू पाइप्स (ERW pipes) बनाने में महारत हासिल है। घरेलू सीमलेस पाइप्स मार्केट में इसकी अच्छी खासी हिस्सेदारी है और यह 20 इंच डायमीटर तक के पाइप बना सकती है। एमएसएल 59.5 मेगावॉट के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स भी ऑपरेट करती है। कंपनी ने अपनी सब्सिडियरीज और और एसोसिएट कंपनीज में सक्रियता कम की है। कंपनी ने अपने कोर पाइप और रिन्यूएबल एनर्जी सेंगमेंट पर ज्यादा फोकस किया है। महाराष्ट्र सीमलेस ने नौ जून, 2023 तक अपना करीब 234 करोड़ रुपये का लॉन्ग टर्म लोन चुका दिया है।

मजबूत लिक्विडिटी पोजीशन और अच्छे खासे ऑर्डर बुक को देखते हुए कंपनी ने लोन चुकाने के लिए अपने आंतरिक स्रोतों का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही कंपनी कर्जमुक्त हो गई है। कंपनी ने पिछले आठ महीने में दूसरी बार लॉन्ग टर्म लोन का वॉलंटरी रिपेमेंट किया है। पिछले एक साल में इस कंपनी ने 55 परसेंट का रिटर्न दिया है और पिछले तीन साल में इसका रिटर्न 353 परसेंट रहा है। इतना ही नहीं कंपनी का आरओसीई 20.4 परसेंट और आरओई 18.1 परसेंट रहा है। पिछले तीन साल में कंपनी की सेल्स ग्रोथ 29 फीसदी के सीएजीआर से बढ़ी है और इस दौरान उसके प्रॉफिट में 67 फीसदी उछाल आई है। सोमवार को कंपनी का शेयर 2.69 फीसदी के उछाल के साथ 495.65 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

Advertisement