बायोडीजल बनाने वाली इस कंपनी का आ रहा है IPO, GMP अभी से मचा रही है धमाल
मुंबई: बायोडीजल बनाने वाली राजस्थान में फुलेरा की एक कंपनी है राजपूताना बायोडीजल लिमिटेड। इसका नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई सेगमेंट में आईपीओ आने वाला है। इसमें 26 नवंबर से आम निवेशक बोली लगा सकेंगे। यह आईपीओ अभी से ही अनलिस्टेड मार्केट में धमाल मचा रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे इसका जीएमपी 50 फीसदी तक जा पहुंचा है। हम बताते हैं इस आईपीओ के बारे में विस्तार से।











