IMF का अनुमान है कि भारत की GDP $4.2 ट्रिलियन है। उम्मीद है कि 2025 के अंत तक यह $4.27 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी। एआई के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से Nvidia के शेयर बुधवार को Nasdaq पर लगभग 3% बढ़ गए। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया रेकॉर्ड बना लिया। पिछले एक साल में Nvidia के शेयर 24% से ज्यादा बढ़े हैं। 2025 में अब तक यह 18% बढ़ चुका है। इसने Nasdaq Composite से भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
गूगल क्रोम को चुनौती
बुधवार को Nvidia के शेयर इसलिए भी बढ़े क्योंकि Nvidia ने Perplexity AI के साथ मिलकर Comet नाम का एक नया वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। इस ब्राउजर में AI की मदद से सर्च करने की सुविधा है। एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने Perplexity AI कंपनी शुरू की है। अब यह कंपनी Google Chrome को टक्कर देना चाहती है। Google Chrome अभी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है।Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Perplexity AI अब ब्राउजर बाजार में उतर रही है। इसका लक्ष्य है कि लोग साधारण तरीके से इंटरनेट चलाने के बजाय AI का इस्तेमाल करें। AI खुद ही सोच-समझकर काम कर सके। रिपोर्ट में StatCounter के हवाले से बताया गया है कि जून में Google Chrome की बाजार में 68% हिस्सेदारी थी। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इसके बाद Safari, Microsoft Edge और Firefox का नंबर आता है।











