लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज को ये हरकत पड़ी भारी, पंजाब किंग्स से हार के बाद रातों रात लगा भारी जुर्माना
लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी पर जुर्माना लगा है। उन पर यह जुर्माना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद अजीब तरह से जश्न मनाने के लिए लगाया गया है। दिग्वेश ने 'लेटर-राइटिंग' (नोटबुक सेलिब्रेशन) जैसा इशारा किया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दिग्वेश पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह कार्रवाई आईपीएल के नियमों को तोड़ने के लिए की गई है। पीबीकेएस और एलएसजी के बीच यह मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसे पीबीकेएस ने आठ विकेट से जीता था।











