नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई ऐसे चवन्नी शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक झटके में लखपति से करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों में निवेशकों की उम्मीद से ज्यादा तेजी बनी हुई है। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर आईईएल (IEL Ltd) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। कभी 20 पैसे के स्तर पर कारोबार कर रहा ये शेयर (IEL Ltd Stock) आज 16 रुपये से ज्यादा के लेवल पर पहुंच गया है। शहर में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी यह शेयर बढ़त के साथ खुला है। शेयर में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखी जा रही है।
हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेशकों को मालामाल करने वाला यह शेयर आईईएल लिमिटेड (IEL Ltd) का है। इस शेयर ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। आईए आपको बताते हैं इस शेयर के बारे में।











