जेल प्रहरीयो, अधिकारियों का यू.ए.सी का तीसरा प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

जेल प्रहरीयो, अधिकारियों का यू.ए.सी का तीसरा प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न
भोपाल । गांधीनगर स्थित क्षेत्रीय जेल प्रबंधन एवं शोध संस्थान जिला जेल मैं एमेच्योर कराटे एसोसिएशन एमपी के अध्यक्ष विश्वामित्र अवॉर्डी शिहान जयदेव शर्मा तथा कराटे डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के क्वालिफाइड ऑफिशियल सेन्सई ब्रिज गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में 6 दिनों का  प्रशिक्षण शिविर जेल प्रहरी तथा अधिकारियों का यू.ए.सी का तीसरा प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सम्पन्न हुआ । इस ट्रेनिंग में बिना  हथियारों के लड़ने,अपनी आत्मरक्षा करने, हथियारों से बचने आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में प्रशिक्षु को यह भी बताया जाता है की किस जगह पर आघात करने पर सामने वाले अपराधीयों को कितनी चोट लगेगी तथा उसे बिना चोट पहुंचाए लॉक करके पकड़ना आदि की भी ट्रेनिंग भी दी गई। जिला जेल में प्रहरी तथा अधिकारियों को हमेशा अपराधियों के समक्ष रहना होता है इसीलिए पुलिस की इस शाखा में आत्मरक्षा की विशेष जरूरत होती है। जिला जेल में पूर्व में भी इस तरह की ट्रेनिंग कई बार दी गई है। इस ट्रेनिंग में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जेल प्रहरी तथा अधिकारियों ने भाग लिया।
Advertisement