भारत के इन युवा कारोबारियों का बजा डंका, फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह

भारत के इन युवा कारोबारियों का बजा डंका, फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह
नई दिल्ली: देश में युवा कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये युवा उद्यमी सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। अब देश के कई युवा कारोबारियों ने फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाई है। ये सभी युवा उद्यमी 30 साल से कम उम्र के हैं। दरअसल फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 एशिया (Forbes 30 Under 30 Asia) का 9वां एडीशन जारी किया है। इसमें कई क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को शामिल किया गया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट (Forbes List) में भारत के भी कई युवा कारोबारी शामिल हुए हैं। इस सूची में 30 साल से कम उम्र के युवा उद्यमी, नेता और ऐसे लोग शामिल हैं, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और इंडस्‍ट्री में बदलाव ला रहे हैं। आईए आपको बताते हैं इस लिस्ट में भारत के कौन से युवा कारोबारियों ने जगह बनाई है।
Advertisement