व्यापक बाजारों में सूचकांकों ने निचले स्तर पर कारोबार किया, बीएसई मिड-कैप सूचकांक में क्रमशः 0.42% और बीएसई स्मॉल-कैप सूचकांक में 0.10% की गिरावट आई है। 08 अगस्त 2023 तक, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 305 लाख करोड़ रुपये है। इसी के साथ ही 232 स्टॉक 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर और 26 स्टॉक 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। आज अपर सर्किट में लगे शेयरों की लिस्ट नीचे दी जा रही है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इन्हें अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
आज बाजार खुलते ही 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए ये चवन्नी शेयर, यहां देखिए पूरी लिस्ट
मुंबई: शेयर बाजार में आज सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स लगभग 85 अंक या 0.13% नीचे 65,806.28 पर और एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स लगभग 59 अंक या 0.30% नीचे 19,539 पर है। बीएसई पर करीब 1,671 शेयरों में तेजी है और 1,710 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विप्रो लिमिटेड, एक्सिस बैंक और टाइटन कंपनी लिमिटेड आज सेंसेक्स में टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। जबकि सन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड टॉप लूजर्स में शामिल हैं।











