पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है इन छह देशों में, कचरे में खाना खोजने को मजबूर हैं लोग
नई दिल्ली: पाकिस्तान में महंगाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन दुनिया के छह देशों में पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का नाम है। इस देश में महंगाई 283% है। इस देश की गणना कभी देश के अमीर देशों में होती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी हालत खराब हो गई है। वेनेजुएला का पास दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है। साल 2012 में वेनेजुएला में गरीबों की आबादी मात्र दो फीसदी थी लेकिन आज देश की 90% से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। वेनेजुएला में खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि अमीर लोगों के लिए भी दो जून की रोटी जुटाना भारी पड़ रहा है। कई गरीब लोग तो पेट भरने के लिए कचरे में पड़ी जूठन को खाने के लिए मजबूर हैं।भारत में महंगाई
जहां तक भारत का सवाल है तो भारत में महंगाई की दर 5.55 परसेंट है। नाइजीरिया, कजाकस्तान, बांग्लादेश, हंगरी, रूस, चेक गणराज्य, केन्या, नाइजर, पोलैंड और स्वीडन में भारत से ज्यादा महंगाई है। लेकिन दुनिया के कई देशों में भारत से कम महंगाई है। इनमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रे, ब्राजील, मेक्सिको, फिलीपीं, यूके, फ्रांस, इजरायल, साउथ कोरिया, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, अमेरिका, इंडोनेशिया और जापान शामिल हैं। दुनिया के कई देशों में तो महंगाई निगेटिव में है। इनमें थाईलैंड, आर्मेनिया, चीन, सेशेल्स और अफगानिस्तान शामिल हैं।











