गिरते बाजार में इन पांच पेनी स्टॉक्स ने लगाई छलांग, यहां देखिए पूरी लिस्ट

गिरते बाजार में इन पांच पेनी स्टॉक्स ने लगाई छलांग, यहां देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स आज गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। केवल बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में तेजी आई है। बीएसई इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स करीब 200 अंक यानी 0.30 परसेंट की गिरावट के साथ 65,295 अंक पर ट्रेड कर रहा है जबकि एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स में 64 अंक यानी 0.34% की गिरावट के साथ 19,400 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई में करीब 2,025 शेयरों में तेजी आई है, 1,249 में गिरावट रही है जबकि 144 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। बीएसई पर टाइटन कंपनी, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में सबसे ज्यादा गिरावट रही है।

ब्रॉडर मार्केट्स में इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.45 परसेंट और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.60 परसेंट तेजी आई है। मिडकैप में सबसे ज्यादा तेजी सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अडानी पावर में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि स्मॉलकैप में बीएफ यूटिलिटीज और कोचीन शिपयार्ड सबसे ज्यादा फायदे में रहे। 17 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 305 लाख करोड़ रुपये है। 179 स्टॉक 52 हफ्ते के टॉप पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि 25 स्टॉक 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर आ गए हैं। यह रही उन पेनी स्टॉक्स की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले सेशंस में इन स्टॉक्स पर करीबी नजर रखें...

Advertisement