छह महीने में ही बना रिकार्ड
सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर सुनील नैनानी के बारे में बताया है। ट्वीट में बताया गया है कि मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग स्कायड में तैनात टीटीई सुनील ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इंडिविजुअल टिकट चेकिंग अर्निंग में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जुटाया है। उन्होंने इस साल एक अप्रैल से 13 अक्टूबर के बीच 10,426 बेटिकट यात्रियों से फाइन के रूप में 1,00,02,830 रुपये वसूला।पिछले साल भी एक करोड़ से ज्यादा की वसूली
सुनील नैनानी ने न सिर्फ चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला है बक्लि पिछले साल भी उन्होंने 18,413 बेटिकट यात्रियों से 1.62 करोड़ रुपये वसूला था। सेंट्रल रेलवे में साल 2022-23 के दौरान कुल चार टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला था। इनमें सुनील नैनानी के साथ भीम रेड्डी, एम एम शिंदे और आर डी बहोत ने बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली है।रेलवे की खूब होती है कमाई
बेटिकट यात्रियों से भारतीय रेल भी खूब कमाई करता है। नियमानुसार ऐसे यात्रियों के पकड़े जाने पर उनपर जुर्माना लगाया जाता है। साल 2022-23 के दौरान रेलवे ने बेटिकट यात्रा कर रहे 3.6 करोड़ यात्रियों को पकड़ा था। इनमें कुछ ऐसे यात्री भी थे जो कि जनरल टिकट ले कर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे थे या उपयुक्त टिकट के बिना यात्रा कर रहे थे। यह संख्या एक साल की तुलना में करीब एक करोड़ अधिक है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाब में यह जानकारी सामने आई थी। आरटीआई जवाब के मुताबिक, वर्ष 2019-2020 में 1.10 करोड़ लोग बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए थे, जबकि 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 2.7 करोड़ और 2022-23 में 3.6 करोड़ हो गई।











