ये 5 स्पिन ऑलराउंडर वनडे वर्ल्ड कप में मचाएंगे कोहराम, युवराज की तरह बना सकते हैं अपनी टीम को विश्व विजेता

ये 5 स्पिन ऑलराउंडर वनडे वर्ल्ड कप में मचाएंगे कोहराम, युवराज की तरह बना सकते हैं अपनी टीम को विश्व विजेता
वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में हो रहा है तो स्पिन गेंदबाजों का रोल टर्निंग पॉइंट साबित होगा। खिलाड़ी अगर स्पिन ऑलराउंडर हो तो वह युवराज सिंह की तरह अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा बड़े हथियार होंगे तो ऑस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल हैं। आइए जानते हैं कौन से ऐसे स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो अपनी-अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने का दम रखते हैं...

लियाम लिविंगस्टोन

आईपीएल में स्टेडियम पारी जाती गेंदें भला कौन भूल सकता है। मॉन्स्टर छक्के लिए जाने जाने वाले लियाम वनडे वर्ल्ड कप में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। अगर यह खिलाड़ी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर टिका तो कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं है। गेंदबाजी में भी वह कमाल करने में सक्षम हैं।

मिचेल सेंटनर

लंबे कद के सेंटनर गेंद को नचाने में माहिर हैं और जब बल्ला लेकर उतरते हैं तो विपक्षी टीम की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं। अगर वह चले तो न्यूजीलैंड के लिए मैच विनर बन सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी का कद जबरदस्त ढंग से बढ़ा है।

ग्लेन मैक्सवेल

मैक्सवेल हमेशा से वाइट बॉल क्रिकेट में सबसे विध्वंसक क्रिकेटर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस ऑलराउंडर पर बड़ा दांव लगा चुकी है। वह विश्व कप टीम में शामिल हैं और भारतीय पिचों पर कैसे खेलना है यह मैक्सी खूब जानते हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया को जीतना है तो 5वें-छठे नंबर पर मैक्सी को कमाल करना होगा।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने जिस अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल चैंपियन बनाया इससे उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़े X फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा है। जडेजा अपनी गेंद पर बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों को नचाने में भी सक्षम हैं। अगर उनका सिक्का चला तो भारत का विश्व विजेता बनना निश्चित है।

मोईन अली

मोईन का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम ने उन्हें रिटायरमेंट से वापस आने के लिए मजबूर किया। अली को भारतीय पिचों को अच्छा अनुभव है और वह बड़ी हिट लगाने में माहिर हैं। वह इंग्लैंड के लिए X फैक्टर हो सकते हैं।
Advertisement