एलपीजी सिलेंडर के दाम
देश में ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक सितंबर को इनमें बदलाव हो सकता है। हालांकि केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में राहत दी है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी।
सीएनजी-पीएनजी की कीमत
एलपीजी के दाम के साथ ही सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी तेल कंपनियां हर महीने बदलाव करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को एयर फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव होता है। संभावना है कि इस बार भी पहली तारीख को इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।
स्टॉक की लिस्टिंग
सेबी ने आईपीओ बंद होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग होने की समयसीमा को कम कर दिया है। इसे अब तीन दिन कर दिया गया है। अभी तक ये डेडलाइन 6 दिनों की है। सेबी ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि 1 सितंबर 2023 के बाद आने वाले सभी आईपीओ की लिस्टिंग समय के नए नियम स्वैच्छिक तौर पर लागू होगा। 1 दिसंबर 2023 से कंपनियों को अनिवार्य रूप से इस नियम का पालन करना होगा।











