विराट कोहली के नाम 5 शतक
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली साल 2019 विश्व कप के बाद वनडे में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में भारत के लिए पहले स्थान पर हैं। विराट इस दौरान कुल 39 मैच खेले, जिसमें शतकों की संख्या पांच है।
शुभमन के नाम 4 शतक
विराट के बाद शुभमन गिल का नंबर दूसरा है। शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए वनडे में हाल फिलहाल में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। वनडे शुभमन गिल के नाम कुल 4 शतक है, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक को दोहरे शतक में बदल लिया।
केएल राहुल के नाम 3 शतक
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 2019 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के लिए शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर हैं। राहुल इस दौरान कुल 31 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें उनके नाम कुल तीन शतक है। हालांकि 2020 के बाद से ही चोट के कारण वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।
रोहित ने जड़े 3 शतक
रोहित शर्मा के लिए वनडेे विश्व कप 2019 शानदार रहा था लेकिन इसके बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद 2019 के बाद से उन्होंने वनडे में 3 शतक लगाए हैं।











