पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाले इन 3 सूरमाओं का कट गया पत्ता, रोहित शर्मा की ये चाल कहीं पड़ न जाए उल्टा!
एडिलेड: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पर्थ में बड़ी जीत के साथ उसके पास 1-0 की लीड है, जबकि इस मैच में वह जीत दर्ज करके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम ने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव किए हैं। टीम में 3 खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 बदलाव किए हैं।











