पाकिस्तानी टीम किसी भी हाल में भारत के खिलाफ मैच कम से कम ड्रॉ पर खत्म करना चाहेगा, क्योंकि इससे ही उसे सेमीफाइनल में जगह मिल सकती है। दूसरी ओर, भारत ने अपने पिछले मुकाबले में मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन कोरिया को 3-2 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने चीन पर 7-2 से धांसू जीत से आगाज किया तो जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।
उन्होंने अपने तीसरे मैच में मलेशिया को 5-0 से हराया। भारत टूर्नामेंट में अब तक एकमात्र अजेय टीम है। भारत चार मैचों में 10 अंकों के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी अंक तालिका में शीर्ष पर है, वहीं पाकिस्तान इतने ही मैचों में 5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। कोरिया और जापान को ड्रॉ पर रोकने से पहले पाकिस्तान अपने शुरुआती मैच में मलेशिया से 3-1 से हार गया। उसने चीन को 2-1 से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में अब तक पांच गोल किए हैं और टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं। आइए जानते हैं भारतीय टीम में शामिल उन 18 खिलाड़ियों के बारे में जो आज पाकिस्तान से लोहा लेंगे।
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, शमशेर सिंह।