वेस्ट यूपी में जमकर होगी बारिश, तो आगरा में बादल छाए रहेंगे, पढ़ें आपके शहर के मौसम का हाल

वेस्ट यूपी में जमकर होगी बारिश, तो आगरा में बादल छाए रहेंगे, पढ़ें आपके शहर के मौसम का हाल

 इंदौर। सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कई जिले उमस से परेशान दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में बारिश का अनुमान जताया है, जिससे उनको उमस से राहत मिल सकती है।

पूर्वी यूपी के कई जिलों में धूप निकल सकती है। मौसम विज्ञानी मों दानिश ने बताया कि मंगलवार को आगरा में बारिश होने के अनुमान है। बुधवार को भी बारिश हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है।

आगरा का मौसम 

शहर में सोमवार को उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था। तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन उसका असर उमस पर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को बारिश हो सकती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस था।

सहारनपुर का आज का मौसम 

मौसम विभाग ने बताया कि सहारनपुर में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर समय धूप ही रहेगी। ऐसे में सहारनपुर उमस से परेशान रहेगा। तामपान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम में आर्द्रता 85 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।

कानपुर का मौसम 

कानपुर में मौसम विभाग ने हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मेरठ में उमस से लोग रहेंगे परेशान 

मौसम विभाग की मानें तो मेरठ में मंगलवार को बारिश होगी, लेकिन धूप भी खिलेगी। ऐसे में उमस से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। मेरठ की आर्द्रता 79 प्रतिशत रह सकती है।

Advertisement