गुमराह करने वाले ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की कसेगी नकेल, जानिए क्या है सरकार का प्लान

गुमराह करने वाले ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की कसेगी नकेल, जानिए क्या है सरकार का प्लान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर मंगलवार को कंस्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री जागो ग्राहक जागो ऐप, जागृति ऐप और जागृति डैशबोर्ड की शुरुआत करेगी। इसका मकसद उपभोक्ताओं को डार्क पैटर्न सहित किसी भी धोखेबाजी से बचाना है। इन ऐप्स के जरिए सेंट्रल कंस्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) को डार्क पैटर्न के मामलों में स्वत: संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने में मदद मिलेगी। इससे पहले CCPA ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स के डार्क पैटर्न के तौर-तरीकों का स्वत: संज्ञान लिया था, जिसके बाद इन प्लैटफॉर्म्स ने सुधार के कदम उठाए थे।
Advertisement