आरबीआई के इस ऐलान के बाद बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा गिरावट

आरबीआई के इस ऐलान के बाद बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा गिरावट
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति की ओर से आज रेपो रेट का ऐलान किया गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में बंपर गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह बढ़त के साथ खुला बाजार अब लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स अभी 700 अंकों से ज्यादा कि गिरावट के साथ 71,442.51 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50 भी 180 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 21,747.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Advertisement