इस टायर बनाने वाली कंपनी के शेयरों में आया 9 फीसदी का बंपर उछाल, बनाया ये बड़ा रेकॉर्ड

इस टायर बनाने वाली कंपनी के शेयरों में आया 9 फीसदी का बंपर उछाल, बनाया ये बड़ा रेकॉर्ड
मुंबई: शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान कई स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। ऐसा ही एक शेयर आपीजी ग्रुप की कंपनी सीएट का है। यह मल्टीबैगर स्टॉक 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। अभी यह 52-सप्ताह के नए हाई लेवल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि सीएट साल 1958 में स्थापित हुई थी। यह भारत की अग्रणी टायर निर्माता कंपनी है। आरपीजी समूह का कारोबार ऑटोमोटिव टायर, बुनियादी ढांचे, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स आदि कई सेक्टरों में फैला हुआ है।

CEAT ट्रकों, बसों, कारों और मोटरसाइकिलों सहित विभिन्न वाहनों के लिए टायर, ट्यूब और फ्लैप का प्रोडक्शन करता है। कंपनी को 1982 में आरपीजी समूह द्वारा अधिग्रहित किया गया था। CEAT ने हाल ही में अपने FY23 परिणामों की घोषणा की है। इसमें कंपनी की बिक्री 20.8 फीसदी बढ़कर 11,314.9 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBITDA 33% बढ़त के साथ 982 करोड़ रुपये हो गया है।कंपनी का शुद्ध मुनाफा FY22 की तुलना में 158% बढ़कर 182.4 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का लाभांश घोषित किया है।

कंपनी ने पिछले वर्ष में 124% का बंपर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 वर्षों में 195% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, कंपनी का ROCE 9.42% और ROE 6.14% है। आज यानी सोमवार को कंपनी के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज यह शेयर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 2,640 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
Advertisement