वहां वर्ल्ड कप विजेता टीम बारबाडोस में फंसी, यहां कोच लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया
मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी इस लक्त खराब मौसम की वजह से बारबाडोस में ही फंसे हुए हैं। हालांकि युवा भारतीय टीम जिन्हें यंगिस्तान भी कहा जाता है। वह जिम्बाब्वे से लोहा लेने को तैयार हैं। दरअसल, 6 जुलाई से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का आयोजन जिम्बाब्वे में ही होगा। ऐसे में अब जिम्बाब्वे के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई है।











