देश में खाने के तेल की हो सकती है भारी किल्लत, तिलहन छोड़ गेहूं बो रहे हैं किसान, जानिए क्यों

देश में खाने के तेल की हो सकती है भारी किल्लत, तिलहन छोड़ गेहूं बो रहे हैं किसान, जानिए क्यों
नई दिल्ली: देश में आने वाले दिनों में खाने के तेल की किल्लत हो सकती है। इसकी वजह यह है कि किसान तिलहन से ज्यादा गेहूं की फसल पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। रबी फसलों का कुल रकबा 2024-25 में पिछले फसल वर्ष की तुलना में बढ़ा है लेकिन इस दौरान तिलहन फसलों के रकबे में गिरावट आई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 55 फीसदी खाद्य तेल आयात करता है। सरकार इंपोर्ट बिल कम करने के लिए देश में तिलहन के रकबे को बढ़ाने में लगी है। लेकिन इन प्रयासों के बावजूद चालू वर्ष में 2023-24 की तुलना में गेहूं के रकबे में लगभग 2.8% की बढ़ोतरी हुई है जबकि तिलहनी फसलों का रकबा 4% गिरा है।
Advertisement