भारत-चीन के बीच जमकर हो रहा कारोबार, यूएस भी छूटा पीछे, देख लीजिए ये आंकड़े
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक चीन और भारत के बीच 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वहीं अमेरिका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 8 लाख 91 हजार करोड़ रुपये के करीब रहा है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, FY23 में 10 लाख 38 हजार 772 करोड़ रुपये के द्विपक्षीय व्यापार के साथ अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर था। 9 लाख 13 हजार 705 करोड़ रुपये के ट्रेड के साथ चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। वित्त वर्ष 2024 में फरवरी तक भारत से चीन को 1 लाख 25 हजार 47 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हुआ। वहीं चीन से 7 लाख 78 हजार 161 करोड़ रुपये का इंपोर्ट हुआ। इस तरह सबसे ज्यादा आयात चीन से किया गया। हालांकि भारत से सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को हुआ है। अप्रैल-फरवरी के दौरान अमेरिका का निर्यात 5 लाख 79 हजार 401 करोड़ रुपये का रहा। वहीं अमेरिका से 3 लाख 11 हजार 464 करोड़ रुपये का आयात किया गया। मार्च के फाइनल डेटा अपडेट होने पर पोजिशन बदल सकती है।











