भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई काफी बड़ी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई काफी बड़ी गिरावट
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जून को समाप्त सप्ताह में 1.71 अरब डॉलर घटा है। यह कम होकर 651.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह कुल मु्द्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। इस साल सात जून को भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। इसके उलट 28 जून को खत्‍म हुए हफ्ते के दौरान पाकिस्‍तान का फॉरेक्‍स रिजर्व 49.4 करोड़ डॉलर बढ़ गया। यह बढ़कर करीब 9.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
Advertisement