दूरियां बहुत, फिर भी दिलों का मेल... ऋषभ पंत की बहन की शादी में यूं साथ दिखे एमएस धोनी और गौतम गंभीर

दूरियां बहुत, फिर भी दिलों का मेल... ऋषभ पंत की बहन की शादी में यूं साथ दिखे एमएस धोनी और गौतम गंभीर
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की बहन की शादी में एमएस धोनी और गौतम गंभीर समेत कई बड़े क्रिकेट सितारे शामिल हुए। यह शादी मसूरी में इसी हफ्ते हुई। धोनी ने खूब डांस किया और गाना भी गाया। धोनी और गंभीर की एक साथ फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो धोनी और गंभीर नवविवाहित जोड़े के साथ फोटो में दिखे। यह फोटो खूब वायरल हुई। दोनों के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है, खासकर 2011 वर्ल्ड कप को लेकर गंभीर की टिप्पणियों के बाद। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर फैंस खुश हुए।
Advertisement