कपिल को लेकर योगराज सिंह ने कहा, 'मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज सिंह क्या है। जिसको तुमने नीचे गिराया, आज पूरी दुनिया के उसके पैरों के नीचे है, सलाम करती है और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था किसी को कैंसर है तो किसी का घर टूट गया। कोई मर गया और किसी के घर बेटा नहीं हुआ। आप समझ सकते हो मैं किसकी बात कर रहा हूं। उस आदमी ने जो किया वह आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव हैं। मैंने उससे कहा था कि वो हाल करके छोडूंगा कि दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास क्या है सिर्फ एक वर्ल्ड कप।'
कपिल देव के अलावा युवराज के पिता ने महेंद्र सिंह धोनी पर भी हमला बोला। धोनी को लेकर कहा कि मैं उस इंसान को कभी माफ नहीं करुंगा। योगराज सिंह का मानना है कि धोनी ने युवराज सिंह का करियर बर्बाद किया। धोनी के कारण को 4-5 साल पहले रिटायरमेंट लेना पड़ा, नहीं तो वह और खेल सकता था, लेकिन योगराज सिंह के इस बयान पर धोनी और युवराज दोनों ने कभी रिएक्ट नहीं किया है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही युवराज सिंह अपने करियर के पिक पर थे। उनकी कप्तानी में ही युवराज ने भारत के लिए 2007 टी20 और 2011 वनडे विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिससे भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।











