पूर्वी-दक्षिण पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं ने मौसम का पूरी तरह मिजाज बदल दिया है। मार्च दूसरे सप्ताह से ही रात में गर्मी महसूस होना शुरू हो गई है। पारा 21 डिग्री के पार हो गया है। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। ऐसा ही हाल दिन में भी देखने को मिल रहा है। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले पांच दिनों बाद नजर आएगा। मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बढ़ गया है।
गर्म हवाओं के कारण दिन के साथ-साथ रात का तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा रहा।
आसमान साफ होने से दृश्यता छह हजार मीटर तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा अब पूर्वी-दक्षिण पूर्वी हो गई है। इससे गर्मी और बढ़ गई है।