भैंसगांव के ग्रामीणों ने विधायक नेताम से मिलकर अपनी समस्या बताई...

भैंसगांव के ग्रामीणों ने विधायक नेताम से मिलकर अपनी समस्या बताई...

कांकेर। जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत मुरागांव के आश्रित गांव भैंसगांव में हो रही पेयजल तथा जन्म प्रमाण पत्र न बन बाने की समस्या को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों से विधायक आशाराम नेताम ने अपने गृहग्राम स्थित कार्यालय अंगना में मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुन कर संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या और मांगो को पूरा करने निर्देशित किया है।  

गौरतलब हो कि भैंसगांव के मावलीपारा एवं टिकरापारा में हैंडपंप खराब होने पर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को दूर करने तथा हैंडपंप में सुधार करने की मांग को लेकर ग्रामीण जिला कार्यालय कलेक्टोरेट पहुंचे थे। ग्रामीणों की आने की जानकारी मिलने पर विधायक नेताम ने अपने निजी वाहन भेजकर ग्रामीणों को गृहग्राम बेवरती बुलाया और कार्यालय अंगना में ग्रामीणों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी और उनसे चर्चा किया। ग्रामीणों ने विधायक आशाराम नेताम को बताया कि गांव के मावलीपारा एवं टिकरापारा में हैंडपंप सुख चुका है तथा एक हैंड पंप से गंदा पानी आ रहा है जिसके कारण पेयजल नही मिल पा रहा है ग्रामीणों की समस्याओं का कोई सुध नही ले रहा है। साथ ही बताया कि करीब 20 से 25 बच्चों का मायके तथा घर में प्रसव होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है।  

बोरखनन करने तथा शिविर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने दिए निर्देश
ग्रामीणों की समस्याओं पर विधायक आशाराम नेताम ने लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग को गांव में जल्द से जल्द हैंडपंप सुधारने व नए बोर खनन करने निर्देश दिया है तथा जन्म प्रमाण पत्र न बन बाने की समस्या का निवारण करने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर शिविर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने निर्देशित किया है। साथ ही ग्रामीणों से कहा कि शीघ्र वे ग्राम भैंसगांव पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे।


Advertisement