ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड आज कारोबार के दौरान 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 13 फीसदी उछाल के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल चला गया। होर्मुज की खाड़ी से आने वाले तेल पर सबसे ज्यादा निर्भरता एशिया की है। यही वजह है कि एशियाई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। फिलीपींस ने तो अपने यहां नौ दिन पहले एनर्जी एमरजेंसी लागू कर दी थी।
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला 45 फीसदी क्रूड पिछले साल एशियाई देशों को गया। साथ ही एशियाई देश 30 फीसदी पेट्रोल और नाफ्था, 9 फीसदी डीजल और 5 फीसदी जेट फ्यूल इसी रास्ते से मंगाते हैं। यूरोप का 39 फीसदी जेट फ्यूल और किरोसीन इसी रास्ते जाता है। इसी तरह अफ्रीका का 41 फीसदी जेट फ्यूल और 23 फीसदी डीजल इस रास्ते गुजरता है।- होर्मुज की खाड़ी से दुनिया का 31% क्रूड गुजरता है
- 16% पेट्रोल, 10% और 19% जेट फ्यूल भी गुजरता है
- 45% क्रूड, 30% पेट्रोल और नाफ्था एशियाई देशों को
- यूरोप का 39% जेट फ्यूल और किरोसीन इसी रास्ते जाता है
- अफ्रीका का 41% जेट फ्यूल और 23% डीजल यहीं से गुजरता है











