बुधवार को जारी की गई सूची में अति उत्कृष्ट सेवा पद की सूची में 123 अफसर और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक सूची में 146 अफसर और कर्मचारियों के नाम चुने गए हैं।
इनमें भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र, आईजी शियास ए., एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना, मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा समेत पुलिस मुख्यालय, जिलों, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, तकनीकी कार्य और जन-सुरक्षा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
चेतावनी... जानकारी छिपाई तो होगी कार्रवाई
पदक की घोषणा होने के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदक प्राप्त अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध वर्तमान में कोई जांच या विभागीय/न्यायिक प्रकरण लंबित होता है, तो संबंधित इकाई द्वारा तत्काल इसकी सूचना दी जाना अनिवार्य होगी। इसकी सूचना नहीं देने पर कार्रवाई होगी।











