ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय स्पिनर
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में तनवीर संघा भी शामिल हैं। तनवीर संघा एक लेग स्पिन गेंदबाज हैं और दुबई की स्लो विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 में चुन सकता है। संघा को एडम जैम्पा का जोड़ीदार बनाकर मैदान पर उतारा जा सकता है।भारत से है कनेक्शन
तनवीर संघा का जन्म तो ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी में ही हुआ था। लेकिन उनके पिता जोगा संघा भारतीय हैं। वह पंजाब के जोगा के रहने वाले हैं। हालांकि 1997 में तनवीर के पिता भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे और उन्होंने उधर टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। वहीं तनवीर की मां का नाम उपनीत है और वह पेशे से अकाउंटेंट हैं। तनवीर संघा कई बार भारत आ चुके हैं, उनका इंडिया में परिवार रहता है। लेकिन क्रिकेट पर फोकस करने की वजह से पिछले कुछ साल से हिंदुस्तान नहीं आ पाए हैं।











