नीता अंबानी ने जिस स्टोर से खरीदी बेंगलुरु में साड़ी, उसकी हिस्‍ट्री 600 साल पुरानी, क्‍यों रईसों की पसंद

नीता अंबानी ने जिस स्टोर से खरीदी बेंगलुरु में साड़ी, उसकी हिस्‍ट्री 600 साल पुरानी, क्‍यों रईसों की पसंद
नई दिल्‍ली: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी कल रात बेंगलुरु के लक्‍जरी स्टोर 'द हाउस ऑफ अंगड़ी' में खरीदारी के लिए पहुंचीं। यह स्टोर हैंडलूम साड़ियों, टेक्सटाइल और पारंपरिक कपड़ों के लिए जाना जाता है। सादगी भरी पोशाक में पहुंचीं नीता अंबानी ने लोगों का अभिवादन किया फिर स्टोर में दाखिल हुईं। वीडियो में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्टोर में प्रवेश करते और प्रशंसकों का अभिवादन करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस 600 साल पुराने स्टोर से साड़ियां खरीदीं। नीता देश के सबसे दौलतमंद व्‍यक्ति मुकेश अंबानी की पत्‍नी हैं। इस स्टोर को तब से ज्‍यादा लोकप्रियता मिली जब दीपिका पादुकोण ने 2018 में यहां के कारीगरों के हाथ से बनाई गई रेशमी कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को बनाने में करीब 45 दिन लगे थे।
Advertisement