शराब पार्टी के बाद नशे में धुत थे पुलिसकर्मी
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस थाना खुहड़ी के पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी के बाद नशे में धुत होकर जीप से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक पृथ्वीसिंह (30) की मौत हो गई। वहीं उसी समय कुछ ग्रामीण उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोका। इस दौरान जीप में सवार इन 4 लोगो में से 1 भाग गया। वहीं बाकी तीन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जैसलमेर पुलिस को सूचना दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने झाड़ियों में फेंका
ग्रामीणों के अनुसार तीन पुलिसकर्मियों के साथ एक जलदाय विभाग का जीप चालक भी था। वारदात के बाद आरोपियों ने बाइक सवार को झाड़ियों में फेंक दिया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पृथ्वीसिंह को निजी वाहन से शहर स्थित जवाहर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं अब परिजनों की मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों को संस्पेंड किया जाए और धारा 302 का उन पर मुकद्दमा दर्ज हो।