एलिसन का जन्म 1944 में न्यूयॉर्क में हुआ था। उनकी मां सिंगल पेरेंट थी। एलिसन जब नौ महीने के थे तब उन्हें निमोनिया हो गया। उनकी मां ने उन्हें अपनी चाची और चाचा को गोद दे दिया। एलिसन का बचपन शिकागो के साउथ साइड में बीता। उन्होंने दो बार कॉलेज छोड़ा। पहले यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो। इसके बाद वह 22 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के शहर बर्कले चले गए। वहां उन्होंने एम्पेक्स में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की नौकरी की। साल 1977 में एलिसन ने दो साथियों के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की जिसका नाम बाद में ओरेकल हो गया।
सीआईए के लिए डेटाबेस
ओरेकल ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के लिए एक डेटाबेस बनाया। कंपनी मार्च, 1986 में आईपीओ लाई। 2010 में कंपनी ने सन माइक्रोसिस्टम्स को $7.4 अरब में खरीदा। 2016 में कंपनी ने NetSuite को $9 अरब में खरीदा। 31 मई, 2024 को खत्म हुए साल में ओरेकल ने 53 बिलियन डॉलर का राजस्व कमाया। एलिसन के पास कंपनी के 40% से ज्यादा शेयर हैं। ओरेकल का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है। इसके अलावा एलिसन के पास टेस्ला में भी हिस्सेदारी है। उनकी एक सेलिंग टीम भी है। वह इंडियन वेल्स टेनिस इवेंट और हवाई के लनाई द्वीप के भी मालिक हैं।सीआईए के लिए डेटाबेस
ओरेकल ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के लिए एक डेटाबेस बनाया। कंपनी मार्च, 1986 में आईपीओ लाई। 2010 में कंपनी ने सन माइक्रोसिस्टम्स को $7.4 अरब में खरीदा। 2016 में कंपनी ने NetSuite को $9 अरब में खरीदा। 31 मई, 2024 को खत्म हुए साल में ओरेकल ने 53 बिलियन डॉलर का राजस्व कमाया। एलिसन के पास कंपनी के 40% से ज्यादा शेयर हैं। ओरेकल का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है। इसके अलावा एलिसन के पास टेस्ला में भी हिस्सेदारी है। उनकी एक सेलिंग टीम भी है। वह इंडियन वेल्स टेनिस इवेंट और हवाई के लनाई द्वीप के भी मालिक हैं।80 साल के एलिसन अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। एलिसन ने लग्जरी रियल एस्टेट पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं। इनमें कैलिफोर्निया के मलीबू में प्रॉपर्टी, रेंचो मिराज में एक घर और प्राइवेट गोल्फ कोर्स और वुडसाइड में जापानी महल जैसा घर शामिल है। साथ ही रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में एस्टर बीचवुड मेंशन भी है। उन्होंने 2010 में गिविंग प्लेज पर साइन किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा दान करने का वादा किया था।











