रायपुर । नशा और इसके कारोबारियों पर कार्रवाई जारी है। रायपुर की गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 के बाहर 1 तस्कर को 25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रेन का इन्तजार कर रहा था। आरोपी बिहार का रहने वाला है और ओडिशा से गांजा लेकर बिहार वापस जा रहा था। जब्त गांजा की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए से ज्यादा है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
दरअसल 3 जुलाई को गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 6 के बाहर में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है और ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक कुमार सिंह निवासी बिहार बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ। आरोपी अभिषेक कुमार सिंह गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गांजा को ओडिशा से लाकर बिहार जा रहा था। आरोपी अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 25 किलो 825 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,60,000/- रूपये जब्त थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 283/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
अभिषेक कुमार सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 25 साल निवासी सिताबदियरा थाना रिवील गंज पोस्ट गरीबा टोला जिला छपरा बिहार।
ट्रेन का इंतजार कर रहा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा...











