गदर मचा रहा अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर! खरीदने की मच गई लूट, लगातार लग रहे अपर सर्किट
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अनिल अंबानी की एक कंपनी के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। इस शेयर को खरीदने की लूट मची हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार इसमें अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। यह शेयर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power Ltd) का है। रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर आज भी अपर सर्किट पर चल रहे हैं। शेयर में आज करीब 5 फीसदी का उछाल आया है। शेयर अपर सर्किट के साथ 26.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 दिनों में शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर में यह तेजी अभी हाल ही में आई है। इससे पहले इस शेयर में गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर दो फीसदी से ज्यादा उछला है।











