तूफानी तेजी से भाग रहे इस कंपनी के शेयर, निवेश करने वाले हो गए मालामाल, आगे भी तेजी के संकेत

तूफानी तेजी से भाग रहे इस कंपनी के शेयर, निवेश करने वाले हो गए मालामाल, आगे भी तेजी के संकेत
मुंबई: शेयर बाजार में बहुत से ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने काफी कम समय में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड का है। इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज भी सुबह से शेयरों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर आज 6 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। आज सुबह से शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 0.22 फीसदी और निफ्टी में 0.26 फीसदी का उछाल आया है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड के शेयर 6.93% बढ़ गए हैं। यह स्टॉक बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1879.85 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, शेयर की मात्रा में 7.12 गुना से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल रहा है।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड पीजी समूह की प्रमुख इकाई है। यह भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान रखती है। 04 अगस्त, 2023 को कंपनी ने अपने Q1FY24 प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसमें तिमाही के लिए शुद्ध बिक्री 676 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल 26.3% का इजाफा दिखाती है। तिमाही के लिए कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 64.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 84.3% की वृद्धि को दिखाता है। कंपनी का तिमाही EBITDA 67.10 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी में जून 2023 को समाप्त तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी 1.97% से बढ़ाकर 3.13% कर दी है।

कंपनी ने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 104% से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले 3 वर्षों में स्टॉक 3504% से ज्यादा बढ़ गया है। निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।
Advertisement