भारत के खिलाफ सीरीज सिर्फ वॉर्म अप... बेतुका बयान देकर फंसा अंग्रेज, फैंस ने निशाने पर लिया
लीड्स: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बेन स्टोक्स की टीम को शुभमन गिल की टीम के खिलाफ एशेज की तैयारी करने की बात कही है। स्वान के इस बयान से कई फैंस नाराज हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होगी। इंग्लैंड टीम 2023-25 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रही थी। इसके बाद यह उनका पहला टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड ने 'बैजबॉल' अप्रोच के साथ 22 मैचों में सिर्फ 10 जीते और 11 हारे। एक मैच ड्रॉ रहा।











