दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का आने वाला है आईपीओ, इस साल का दूसरा सबसे बड़ा Issue होगा
मुंबई: भारत की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Asset Management Company)। यह अपना IPO या प्रारंभिक सार्वजिनक निर्गम लाने वाली है। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस बारे में शेयर बाजार के नियामक सेबी (SEBI) के समक्ष आईपीओ डॉक्यूमेंट (DRHP) जमा कर दिया गया है। यदि सेबी से हरी झंडी मिल जाती है तो यह इस साल का दूसरा सबसे बड़ा IPO हो सकता है।
आईपीओ ऑफर फोर सेल होगा
कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर के पास जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं। इसे ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (Draft Red Herring Prospectus) कहते हैं। प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फोर सेल (OFS) होगा। इस IPO में प्रूडेंशियल पीएलसी (Prudential Plc) अपनी 1.77 करोड़ शेयर बेचेगी। यह कंपनी में उसकी 10% हिस्सेदारी है। प्रूडेंशियल, ICICI बैंक लिमिटेड ( ICICI Bank Ltd.) को IPO से पहले 2% हिस्सेदारी और बेचेगी।
क्या है योजना
ब्लूमबर्ग न्यूज़ (Bloomberg News) के अनुसार, इस IPO से कंपनी 10,000 करोड़ रुपये ($1.2 बिलियन) जुटा सकती है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन लगभग $12 बिलियन आंका जा सकता है। साल 1998 में स्थापित इस इस जॉइंट वेंचर (joint venture) में ICICI बैंक का 51% हिस्सा है। वहीं, यूके (UK) की प्रूडेंशियल के पास बाकी 49% हिस्सा है।











