कब से चली है अगरतला राजधानी
अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस का नंबर 20501 है। इस ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2021 को हुई थी। जब इसे चलाया गया था, तब इसकी एवरेज स्पीड 61 km/h थी। यह 2427 km की दूरी 40 hrs 5 mins में पूरी करती है। आनंद विहार से अगरतला जाने वाली 20502 तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एवरेज स्पीड 58 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह 2427 किलोमीटर की दूरी 41 घंटे 30 मिनट में तय करती है।
पहले क्या था रूट
पहले यह ट्रेन दिल्ली से निकलने के बाद कानपुर, मुगलसराय या पंडित दीनदयाल उपाध्याय टर्मिनल, पटना के पास पाटलीपुत्र जंक्शन, बरौनी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, बारपेटा रोड रंगिया जंक्शन, गुवाहाटी, होजई बदरपुर जंक्शन, न्यू करीमगंज, धरमनगर और अंबासा होते हुए अगरतला तक जाती थी।
अब क्या हो गया रूट
रेलवे बोर्ड से जो नोटिफिकेशन आया है, उसके मुताबिक आनंद विहार अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। यट ट्रेन आनंद विहार से पटना तक तो पुराने रूट पर ही जाएगी। वहां से यह गंगा नदी क्रॉस करने के बजाय सीधे जमालपुर और भागलपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन चली जाएगी। वहां से न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए पुराने रास्ते पर चली जाएगी।
कब से लागू होगा यह फैसला
आनंद विहार से अगरतला जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदलने का मामला काफी पुराना है। इस बारे में साल 2021 से ही चिट्ठी पत्री चल रही है। अब जा कर रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिली है। इसके बाद उत्तर रेलवे ने फाइनल डेट घोषित कर दिया है। उत्तर रेलवे के मुताबिक यह अगतला से आने में यह ट्रेन 15 जनवरी 2024 जबकि आनंद विहार से जाने में 17 जनवरी 2024 से यह ट्रेन बदले हुए रूट से जाएगी।











