पत्नी ने थाने में अपहरण की दर्ज कराई थी शिकायत
इस संबंध में बसंत राय थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी फातिमा खातून ने मो. नजीरुद्दीन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसमें जानकारी दी गई उनके पति मो नजीरुद्दीन 8 जून को सुबह करीब 8.00 बजे अपनी कार से चालक अमन राज के साथ भागलपुर के लिए निकले थे। लेकिन शाम 7 बजे तक वापस नहीं लौटे। तो उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया। लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। चालक अमन राज से जानकारी मिली कि शाम साढ़े छह बजे बल्लांचक पुल गेरुआ नदी के पास से तीन व्यक्तियो ने उनका अपहरण कर लिया।भाई और परिवार के सदस्यों ने घटना को दिया अंजाम
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुट गई। एसडीपीओ आनंद मोहन के नेतृत्व में प्राचार्य नजीरुद्दीन की बरामदगी के लिए टीम बनाई गई। सभी थाना प्रभारी और सीमावर्ती जिला के पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान नगर थाना गोड्डा में इस घटना में संलिप्त शाकिर को काले रंग की कार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। उसने बताया कि मोहम्मद नजीरूद्दीन का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। मो नजीरुद्दीन का कॉलेज के लेकर विवाद है। जिसमें उसके भाई और परिजनों की संलिप्तता बतायी जाती है। पुलिस इस घटना में संलिप्त मो. शाकिर उर्फ चुन्ना, अमन राज और कपिल देव दास के साथ कुछ अन्य लोगो को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे से प्राचार्य के शव को बरामद किया।











