10 रुपये से कम है इन पेनी स्टॉक्स की कीमत, मार्केट खुलते ही भर दी निवेशकों की झोली

10 रुपये से कम है इन पेनी स्टॉक्स की कीमत, मार्केट खुलते ही भर दी निवेशकों की झोली
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि बीएसई मेटल्स इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक यानी 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 65,646 अंक पर है जबकि एनएसई निफ्टी-50 इंडेक्स 57 अंक यानी 0.30% तेजी के साथ 19,454.70 अंक पर है। बीएसई पर 1,999 शेयरों में तेजी आई है जबकि 1,207 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 166 शेयरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। बीएसई पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है।

ब्रॉडर बाजार में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 0.51% और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.66% तेजी आई है। मिड-कैप में सबसे ज्यादा तेजी टॉरेंट पावर और एसजेवीएन में दिख रही है जबकि स्मॉल-कैप में एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और ब्लैक बॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। छह जुलाई, 2023 को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 301.20 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। 183 स्टॉक 52 हफ्ते के टॉप पर है जबकि 14 शेयर 52 हफ्ते के लो पर है। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जिन्होंने आज अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इस शेयरों पर करीबी नजर रखें...
Advertisement