घट गई धनकुबेरों की आबादी, 2018 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, जानिए किस देश में सबसे ज्यादा अमीर
Updated on
13-09-2023 03:05 PM
नई दिल्ली: दुनिया में अल्ट्रा रिच यानी अति धनाढ्य लोगों (Ultra Rich Population) की संख्या में पिछले साल गिरावट आई है। साल 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी नेटवर्थ तीन करोड़ डॉलर (करीब 2,48,80,44,000 रुपये) है। पिछले साल यानी 2022 में ऐसे लोगों की संख्या घटकर 395,070 रह गई है। Altrata की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। साल 2021 की तुलना में ऐसे लोगों की संख्या में 2022 में 5.4 परसेंट की गिरावट आई है। इस दौरान अल्ट्रा रिच लोगों की कंबाइंड नेटवर्थ भी 5.5 परसेंट घटकर 45.4 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। सबसे ज्यादा 11% एशिया के अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या में आई है।
एशिया में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या 10.9 परसेंट गिरकर 108,370 रह गई है। इसी तरह नॉर्थ अमेरिका में अति धनाढ्य लोगों की संख्या में 2021 की तुलना में चार परसेंट की गिरावट आई है। अब वहां ऐसे लोगों की आबादी 142,990 रह गई है। दुनिया में अल्ट्रा रिच लोगों के सबसे बड़ी आबादी नॉर्थ अमेरिका में ही है। इसमें अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको जैसे देश शामिल हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा अल्ट्रा रिच अमेरिका में ही हैं। दुनिया के टॉप 10 अमेरिका में नौ अमेरिका के ही हैं। साल 2022 में यूरोप में अल्ट्रा रिच लोगों की आबादी में 7.1 परसेंट की गिरावट आई है और अब यह 100,850 रह गई है।
इन देशों में बढ़ी आबादी
दूसरी ओर कई देशों में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या में पिछले साल तेजी आई है। सबसे ज्यादा तेजी लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में आई है। वहां ऐसे अमीरों की संख्या साल 2022 में 17.5 परसेंट बढ़कर 11,560 पहुंच गई है। इसी तरह मिडल ईस्ट के देशों में ऐसे अमीरों की आबादी में 15.7 परसेंट की उछाल आई है और यह 21,640 पहुंच गई है। पैसिफिक देशों में अल्ट्रा रिच लोगों की आबादी में 4.6 परसेंट की गिरावट आई है और वहां ऐसे अमीरों की आबादी 6,640 रह गई है। अफ्रीका में भी अल्ट्रा रिच की आबादी 4.4 परसेंट घटकर 3,020 रह गई है।
नई दिल्ली: तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह याचिका भारत सरकार की ओर से सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ…
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन इससे पहले इसमें काफी तेजी रही है। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स इस हफ्ते अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर…
नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे बताए। कंपनी को चौथी तिमाही में मुनाफा थोड़ा कम हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VIL) ने सरकार से एक बड़ी गुहार लगाई है। कंपनी ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को बताया है कि अगर सरकार ने AGR (Adjusted Gross Revenue) पर समय पर मदद…
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस बीच अपना स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) तेजी से बढ़ा है। इसका असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign…
नई दिल्ली: भारत और तालिबान के बीच पहली बार राजनीतिक बातचीत हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से बात की। इसके बाद भारत ने…