दिल्ली कैपिटल्स ने जिसे किया साइन, उसी ने दे दिया धोखा... भारत की जगह पकड़ ली यूएई की फ्लाइट
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 एक बार फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। 17 मई से यह टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू हो रहा है। आईपीएल के फिर शुरू होने से पहले इस बात पर लगातार संदेह बना हुआ है कि विदेशी खिलाड़ी वापसी करेंगे या नहीं। इसी बीच दिल्ली की टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम में साइन किया है। हालांकि इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कुछ और ही कहना है।











