Select Date:

टीओटी ट्रेनिंग कैम्प में जिला कोरबा का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

Updated on 06-06-2025 01:35 PM

कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा से 5 आपदा मित्र  सूर्यकांत जोशी,  चन्द्रभान जोशी,  गुणवंत नायक,  टोकन लाल राजवाडे़ एवं  निलेश साहू उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित थे। इस ट्रेनिंग में फायर सेफ्टी रेस्क्यू, वाटर रेस्क्यू, सीपीआर, सीवीआरएम, फिजिकल एसेसमेंट, आईएफडी, पेसेंट मूविंग एण्ड लिफ्टिंग होरिजेंटल एंण्ड वर्टिकल थ्री लूप, स्लाइडर रेस्क्यू, बाढ़, भूंकम्प, सूनामी, भूस्खलन से बचने तथा फस्टेट के रूप में सुरक्षा करने, लाईन सर्च, हिलिन सर्च, डिजास्टर प्रिपेरेडनेस इत्यादि ट्रेनिंग दिया गया। जिला कोरबा के उक्त पांचों आपदा मित्र ने मेहनत व लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया, प्रशिक्षण ऐकडमी द्वारा जिला कोरबा की पांचो आपदा मित्र का भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया । विदित हो की जिला कोरबा में 300 आपदा मित्रों का नामांकन कर लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से उक्त 5 आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर के रूप में भुनेश्वर उड़ीसा मे प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त पांचों आपदा मित्र जिला कोरबा के शेष 295 आपदा मित्रों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advertisement