बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा के भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंघानियां ने पार्टी से निष्कासित किया जाने के बाद दीपक सिंघानियां ने पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके प्राथमिक सदस्यता को 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है, जो बड़ा ही हास्यास्पद है। क्योंकि उन्होंने पार्टी को अपना त्याग पत्र पहले से ही दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि जो पहले से ही घर छोड़कर चला गया है उन्हें घर से निकालने की बात कर के पार्टी खुद हंसी के पात्र बन रही है। उन्होंने आगे कई आरोप लगाए।
वहीं दूसरी ओर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सियाराम कहार ने भी उन्हें पार्टी से किये निष्कासन के सम्बंध में बात करते हुए बताया कि वह भी आज से लगभग 9-10 माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को एक पत्र के माध्यम से त्याग पत्र दे चुका हैं। साथ ही वो पिछले 9-10 माह से पार्टी के कोई भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। न ही इस बीच उनको कोई निष्कासन पत्र नहीं दिया गया। अचानक उन्हें निष्कासन पत्र मिला है जो पार्टी के हार का बौखलाहट हैं पार्टी को पता चल गया है की इस बार बिलाईगढ़ विधानसभा के चुनाव में तीसरे स्थान पर जा रही हैं।
त्यागपत्र देने के बाद निष्कासन का आदेश हास्यास्पद : दीपक सिंघानियां











