सदन में विपक्ष ने लगाये नारे, कहा-शराबबंदी करना होगा!

सदन में विपक्ष ने लगाये नारे, कहा-शराबबंदी करना होगा!

रायपुर । छत्तीसगढ विधान सभा में शराब को लेकर बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंकझोंक हुई।

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा – विशेष आबकारी शुल्क में कितने का कलेक्शन हुआ ?गौठान, शिक्षा – स्वास्थ्य के लिए कलेक्शन की राशि का कितना रुपया विभागो को भेजा गया है? जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने बताया – 1059 करोड़ गौठान में गया है, शिक्षा विभाग में 558 करोड़ दिया गया है।

विपक्ष का आरोप पैसे विभागों में नहीं दिए गए और उसका दुरुपयोग किया गया है। शिवरतन ने पूछा कि शराब बंदी के लिए 3 समितियों के गठन का कार्यकाल कितने समय के लिए निर्धारित किया था, कितना समय बढ़ाया गया और कब कब रिपोर्ट सौंपी गई?

जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि कमेटी में भाजपा से सदस्यों के नाम मांगे गये थे, लेकिन उन्होंने नहीं दिया, जिसकी वजह से देरी हुई है।

मंत्री के जवाब पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि आपने जब गंगा जल लेकर शराबबंदी करने की कसम खाई थी तब भाजपा से पूछा था क्या? जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक शुरू हो गयी। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक हंगामा कर रहे हैं, शराब बंदी का नारा लगाना शुरू कर दिया।


Advertisement